Showing posts with label Gunakar Mule (गुणाकर मुले). Show all posts
Showing posts with label Gunakar Mule (गुणाकर मुले). Show all posts

Saturday, October 5, 2013

सूर्य - गुणाकर मुले

जैसे-जैसे मैं राजेश भाई की भेजी हुयी गुणाकर मुले द्वारा लिखित किताबें पढ़ते जा रहा हूँ मैं इस शानदार लेखक का और ज्यादा प्रशंसक होता जा रहा हूँ. कठिन और जटिल विषयों पर बड़ी ही सरल तरीके से
हिंदी में लिखी उनकी ज्ञानवर्धक पुस्तकें विज्ञान के प्रसार हेतु अनमोल हैं. 

मेरी पाठकों से निवेदन हैं कि कृपया इन शानदार पुस्तकों में से कम से कम कुछ पुस्तकें खरीदकर ऐसे प्रतिभाशाली लेखक और साहसिक प्रकाशकों का सहयोग करें . 

आज की कड़ी में प्रस्तुत है - गुणाकर मुले जी द्वारा पृथ्वी पर जीवन को सहयोग करने वाले हमारे सूर्य देवता के ऊपर शानदार किताब. सूर्य  से सम्बंधित प्राचीन धारणाओं से लेकर आधुनिक जानकारियों को समेटे ज्ञान का सागर - सूर्य 

Friday, September 27, 2013

गणित की पहेलियाँ - गुणाकर मुले

राजेश भाई ने कल एक किताब का लिंक भेजा, वैसे सच कहूं तो इसका इस ब्लॉग के विषय से सम्बन्ध नहीं है परन्तु उनकी मेहनत और इस किताब की रोचकता के वशीकरण में मैंने ये ऑफ-टॉपिक किताब आपके साथ शेयर कर रहा हूँ. 

 शानदार किताबों के संरक्षण के लिए राजेश कुमार भाई का जितना शुक्रिया अदा किया जाए कम है. 

तो प्रस्तुत है गणित की रहस्यमय, दूरह परन्तु रोचक दुनिया में - गणित की पहेलियों के साथ. 


एक निवेदन - यह पुस्तक आज भी उपलब्धहै, अगर आपको पसंद आईहो तो कृपया खरीदकर लेखक और प्रकाशक को सहयोग करें ताकि हिंदी में इस तरह की शानदार किताबें प्रकाशित होती रहे . 

एक बात और - मेरे घर में काफी दिनों से कंस्ट्रक्शन चल रहा है इसलिए घंटों बैठकर कोई जानकारी से भरा लेख लिखना संभव नहीं हो पा रहा है, यही कारण है कि पिछले कई दिनों से इस ब्लॉग पर केवल पुस्तकें ही मैं पोस्ट कर रहा हूँ वो भाई राजेश भाई के द्वारा शेयर की गयी. आशा है जल्द ही मैं लेखन का कार्य शुरू करूँगा और इस बार मैं अंतरिक्ष अभियानों को केंद्र में रखूंगा.

Monday, September 23, 2013

ब्रम्हाण्ड परिचय - गुणाकर मुले

राजेश भाई ने कुछ दिन पहले एक बेहद शानदार किताब का लिंक मुझे भेजा था जिसे कुछ कारणों से मैं यहाँ पोस्ट नहीं कर पाया था.

ये किताब ब्रम्हाण्ड पर सरल हिंदी भाषा में अब तक की सबसे विस्तृत पुस्तक है जिससे मेरा संपर्क हुआ है असीम अनंत ब्रम्हाण्ड के रहस्यों को उजागर करती यह किताब आकाशगंगा, सौर मंडल के साथ धूमकेतुओं, उल्का पिंडों, ब्लैक होल, तारा मंडलों आदि दिलचस्प विषयों पर बहुत ही खूबसूरती से प्रकाश डालती है. यह एक सम्पूर्ण ज्ञानकोष है.

डाउनलोड करने के लिए यहाँक्लिक करें