Showing posts with label सॉफ्टवेयर (Software). Show all posts
Showing posts with label सॉफ्टवेयर (Software). Show all posts

Friday, July 10, 2015

मंगल का विस्तृत वर्चुअल नक्शा - मार्स ट्रेक (Mars Trek)


अन्तरिक्ष विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह सदा से कौतुहल का विषय बना रहा है. मंगल ग्रह पर वर्त्तमान में कार्यरत विभिन्न अभियानों ने इस दिलचस्पी को और ज्यादा बढ़ा दिया है. 

लोगों की इस लाल ग्रह के प्रति इसी रुचि को देखते हुए नासा ने एक बेहद अद्भुत, ज्ञानवर्धक  और मनोरजक अनुभव पेश किया है – मार्स ट्रेक (Mars Trek). कभी आपने Google Earth का उपयोग किया है. गूगल अर्थ एक सॉफ्टवेर है जो हमारी धरती का नजदीकी चित्र प्रस्तुत करती है. मार्स ट्रेक बिलकुल इसी तरह हमें मंगल ग्रह की धरती का अन्वेषण करने का एक अविस्मरणीय अवसर प्रदान करता है. 


इस टूल की मदद से आप अपने स्मार्ट फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र से मंगल ग्रह की सतह का विस्तृत नजारा देख सकते हैं. इसमें ज़ूम करने का फीचर भी है जिससे आप मंगल के महत्वपूर्ण स्मारक चिन्हों को बेहद हाई डेफिनिशन में देख सकते हैं. इसके 3D फीचर का प्रयोग करके आप ग्रह को चारों ओर घूमा कर भी देख सकते हैं. 

इन सभी खूबियों के अलावा इसमें एक और भी खासियत है कि आप वर्तमान में कार्यरत सभी मार्स ऑर्बिटर की स्थिति का पता भी लगा सकते हैं. 
तो मार्स को और नजदीक से देखने के लिए तैयार हो जाइए इस वर्चुअल मार्स ट्रेक के साथ.
लिंक है -  http://marstrek.jpl.nasa.gov/

Saturday, September 7, 2013

Luna View 2000 (लूना व्यू)

पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह और रात को रोशन करता चन्द्रमा, अंतरिक्ष के प्रति कौतुहल रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम लक्ष्य होता है. अंतरिक्ष संस्थाओ और वैज्ञानिकों ने चन्द्र अभियानों की बदौलत चन्द्रमा की पूरी धरती का नक्शा बनाया हुआ है जिसमे सभी क्रेटर, पर्वत और मैदानों के नाम अंकित है.

यह छोटा सा सॉफ्टवेयर चन्द्र धरातल का पूरा नक्शा पेश करता है. आपको यह अवश्य पसंद आएगा.

नोट - यह सॉफ्टवेयर थोडा पुराना है इसलिए इनस्टॉल करने के समय समस्या आ सकती है. इस हेतु सेटअप फाइल को राईट क्लीक करके इसे विंडोज ९८/me मोड पर इंस्टाल करें. एक बार इंस्टाल हो जाने के बाद यह आराम से चलेगा और आपको चन्द्र धरातल की पूरी जानकारी नाम सहित देगा.

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Asynx Planetarium (अज़िन्क्स प्लेनेटेरियम)

Asynx Planetarium - एक वर्चुअल प्लेनेटेरियम सॉफ्टवेयर है जो आकाश में स्थिति के अनुसार ग्रहों और सितारों की स्थिति बताता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जो रात्रि में तारों भरे आकाश में सितारों और नक्षत्र समूहों (तारामंडल) को खोजते रहते हैं तो आप इस शानदार सॉफ्टवेयर को अवश्य पसंद करेंगे. 

ग्रहों और सितारों की लगभग सटीक स्थिति की जानकारी देने वाले इस सॉफ्टवेयर को आप बिना किसी शुल्क के पूरी तरह वैधानिक रूप से प्रयोग कर सकते हैं. 

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

सॉफ्टवेयर   की आधिकारिक वेबसाइट