Showing posts with label रूसी पुस्तकें (Russian Books). Show all posts
Showing posts with label रूसी पुस्तकें (Russian Books). Show all posts

Thursday, May 17, 2018

धरती और आकाश (अ. वोल्कोव A.Volkov)

सोवियत संघ के समय में बहुत ही उच्च-श्रेणी की  विश्व-स्तरीय पुस्तकें बहुत ही कम कीमत में भारत में वितरण हेतु हिंदी और अंग्रेजी भाषाओँ में प्रकाशित हुआ करती थी.

गणित, विज्ञान, सामाजिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक कृतियों के किस्से कहानियों से भरी ये पुस्तकें बहुत ही शानदार हुआ करती थी. उस वक़्त पैसों की दिक्कतों की वजह से बहुत सी पुस्तकें न ले पाया न देख पाया. 

अब कुछ पुस्तकें हार्ड कॉपी में और ऑनलाइन मिली डिजिटल फॉर्मेट में एकत्र कर रहा हूँ. 

उसी श्रेणी में अ. वोल्कोव (A.Volkov) की लिखी अन्तरिक्ष विज्ञान पर यह सुन्दर पुस्तक आज ही डाउनलोड करने मिली. 

तो आप सब के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए प्रस्तुत है ....

वैसे ये २०१० में लखनऊ के एकलव्य प्रकाशन के प्रकाशित की है. शायद इसलिए पुस्तक रंगीन नहीं है, वरना रूसी पुस्तकें सुन्दर चित्रों और रंगों के नाम से और अधिक दिलचस्प हुआ करती थी...


 

Friday, October 11, 2013

आपेक्षिकता का सिद्धांत - लेव लान्दाऊ तथा यूरी रूमेर

आपेक्षिकता या सापेक्षिकता का सिद्धांत अलबर्ट आइंस्टीन का महानतम और जटिलतम सिद्धांत है जिसने भौतिक विज्ञान को नयी दिशा दी. रूसी भाषा से अनुवादित या पुस्तक सरल भाषा
में इस सिद्धांत को समझने का मौका प्रदान करती है.

मेरे पास यह किताब अपने मूल हिंदी अनुवाद में सुरक्षित है. वर्त्तमान एडिशन गुणाकर मुले द्वारा प्रस्तुत है तथा मूल किताब में अल्बर्ट आइंस्टीन की जीवनी का समावेश किया गया है.

राजेश भाई द्वारा एक और नेक सराहनीय प्रयास इस पुस्तक को शेयर करके किया गया है.

Monday, September 16, 2013

सौर पवन के संग - रादुगा प्रकाशन

राजेश भाई, सबसे पहले तो मैंने आपको इस शानदार पुस्तक के लिए प्रणाम करता हूँ. 

बचपन से ही हिंदी में अनुवादित रूसी भाषा की इन अविस्मरणीय पुस्तकों ने मेरे मन में अपने लिए अपार श्रद्धा बनाये रखी है. महान वैज्ञानिकों और लेखकों द्वारा रचित इन पुस्तकों में बेहद शानदार और रोचक ढंग से विषय वस्तु रखी जाती थी. रंगीन और सुन्दर चित्रों से सजी ये किताबें हमेशा आपसे बातें करती हुयी प्रतीत होती थीं. उस पर बेहद कम कीमत और क्वालिटी पेपर और प्रिंटिंग. सभी कुछ बेहतरीन. 

प्रस्तुत पुस्तक में अन्तरिक्ष यात्री अलेक्सेई लेओनोव अपोलो-सोयुज़ उड़ान और उससे सम्बंधित अंपने अनुभव बतातें है. एक बेहद संग्रहनीय और रोचक पुस्तक. 

सौर पवन के संग - अपोलो सोयुज़ उड़ान की कहानी 

सौभाग्य से आज भी यह किताब मेरे पास सुरक्षित है.